| 15.10.2009 | 01:00 UTC
ब्रितानी सैनिकों की संख्या 500 से बढ़ेगी
बुधवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने अफ़ग़ानिस्तान में तैनात ब्रिटिश सेना की संख्या 500 से बढ़ाने की घोषणा की है. इसी के साथ अफ़ग़ानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की संख्या साढ़े नौ हज़ार हो जाएगी. अफ़ग़ानिस्तान में नाटो के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सबसे बड़ी सेना ब्रिटेन की होगी. ब्राउन ने अफ़ग़ानी सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बारे में अमेरिकी कंमाडर जनरल स्टेनले मेकक्रिस्टल का समर्थन किया. हालांकि ब्राउन ने कहा कि अतिरिक्त सेना तब ही भेजी जाएगी अगर उनके पास उपयुक्त हथियार हों.













